{"_id":"690e2472a968672b7c033170","slug":"demonstration-held-at-child-development-project-office-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-143224-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बाल विकास परियोजना कार्यालय में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बाल विकास परियोजना कार्यालय में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अनूपशहर में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन
अनूपशहर। ब्लॉक कार्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने चार महीने का मानदेय रोके जाने के विरोध में बाल विकास परियोजना कार्यालय में ताला लगाकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर उनका मानदेय जारी नहीं किया गया तो वे आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताला लगा देंगी।
मिनी आंगनबाड़ी सहायिका संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री चौधरी ने बताया कि कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बाल विकास परियोजना अनूपशहर की सीडीपीओ अर्चना सिंह उनका उत्पीड़न कर रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब उन्हें काम करने के बावजूद मानदेय नहीं मिल रहा है तो कार्यालय को बंद रखा जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पोषण कार्य, टीकाकरण, सर्वेक्षण और विद्यालयों में सहयोग सहित सभी कार्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कर रही हैं।
पहले से ही अल्प मानदेय प्राप्त करने वाली इन कार्यकर्ताओं की आर्थिक स्थिति महीनों से भुगतान न होने के कारण कठिन हो गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्होंने कई बार आवेदन और अनुरोध किए हैं लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अपनी मांगों को लेकर उन्होंने एसडीएम को संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार अनूपशहर खुशबु सिंह को ब्लॉक परिसर में सौंपा। नायब तहसीलदार ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि ज्ञापन उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा।