{"_id":"67338ca165b5cff3550cba5e","slug":"demonstration-against-suspension-of-two-jes-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-124914-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दो जेई के निलंबन के विरोध में की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दो जेई के निलंबन के विरोध में की नारेबाजी
विज्ञापन
बुलंदशहर। हाइटेंशन लाइन चोरी के मामले में दो जेई के निलंबन के खिलाफ जेई संघ ने मंगलवार को भी नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कार्रवाई को वापस न लिए जाने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। साथ ही किसी भी प्रकार का कार्य नहीं किया जाएगा।
मंगलवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के बैनर तले हाइडिल कॉलोनी स्थित एसई कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विजेंद्र यादव ने कहा कि वलीपुरा बिजलीघर के लिए आ रही 4265 मीटर हाइटेंशन लाइन के चोरी के मामले में जांच टीम ने दोनों जेई को क्लीन चिट दी, लेकिन इसके उलट मुख्य अभियंता ने अवकाश के दिन जांच टीम को निरस्त करते हुए एक अधिकारी से मनमाफिक रिपोर्ट लगवाई और दोनों जेई पर कार्रवाई की। प्रदर्शन का संचालन करते हुए अवर अभियंता संजीव कुमार ने कहा कि अवकाश के दिन जांच टीम को निरस्त करना अधिकारियों की मानसिकता दर्शाता है।
जानबूझकर कार्रवाई करते हुए संगठन को धरना प्रदर्शन के लिए उकसाया जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि धरना प्रदर्शन करने वाले जेई के खिलाफ कार्रवाई की जाती है तो ऐसी स्थिति में प्रदर्शन को और तेज कर दिया जाएगा। कहा कि जब तक अरुण कुमार तथा संजीव कुमार का अनैतिक निलंबन निरस्त नहीं किया जाता है, तब तक यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। यदि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी होती है या फिर बिजली सप्लाई व्यवस्था बिगड़ती है तो इसके लिए मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता जिम्मेदार होंगे।