फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Demand to restore old pension of teachers

Bulandshahar News: शिक्षको की पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक शिवकुमार ओझा को मांग पत्र सौंपा।

शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार भारद्वाज ने बताया कि शिक्षकों व कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लगातार उठाया जा रहा है। वहीं, सेवानिवृत्त शिक्षकों व कर्मचारियों के पेंशन देयकों का निस्तारण नहीं हो रहा है। साथ ही कई ऐसी मांग शामिल हैं, जो अभी तक पूरी नहीं हो सकी हैं। इसलिए मांगपत्र सौंपकर मांगों को पूरा कराने की मांग की गई है। मंडल अध्यक्ष कमल सिंह यादव ने कहा कि संगठन के प्रयासों से मूल्यांकन परीक्षा पारिश्रमिक भुगतान का भी निस्तारण कराने की मांग शामिल है। संघ की मांग है कि शिक्षक व कर्मचारियों की मांग को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। मांगपत्र देने वालों में ज्ञान चंद गऊप्ता, विष्णु देव शर्मा, अरुण, दीपांशु गुप्ता, बृजेश कुमार, राजेश कुमार सोलंकी, भूपेंद्र कुमार, पूनम और जेपी भारद्वाज समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed