फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Demand for stoppage of passenger trains

Bulandshahar News: पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव की मांग, रेल मंत्री को भेजा पत्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिकंदराबाद। फतेहपुर-मकरंदपुर हाल्ट पर पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव नहीं है। पैसेंजर ट्रेनों के नहीं रुकने से क्षेत्र के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस हाल्ट से सुबह से शाम तक छह से अधिक पैसेंजर ट्रेन बिना रुके गुजरती हैं। ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों को वैर या दनकौर रेलवे स्टेशन जाना पड़ता है। हाल्ट से जुड़े क्षेत्र के करीब 20 गांव के ग्रामीण कई साल से पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे है। ग्रामीणों ने अब रेल मंत्री को पत्र भेजा है।
फतेहपुर-मकरंदपुर गांव में 2005 में हाल्ट बनाया गया था। हाल्ट क्षेत्र के करीब 20 गांव जुड़े हैं। शुरुआत में हाल्ट पर कोई ट्रेन नहीं रुकती थी। ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग को लेकर आंदोलन करने पर केवल एक ट्रेन टुंडला-अलीगढ़-दिल्ली का स्टॉपेज दिया गया। जबकि दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित होने के कारण हाल्ट से बड़ी संख्या में अलीगढ़ से दिल्ली समेत अन्य स्थानों को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन, एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरती रहती है। ग्रामीण राकेश भाटी व श्रीपाल ने बताया कि हाल्ट पर अन्य किसी पैसेंजर ट्रेन के नहीं रुकने के कारण क्षेत्र के लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए वैर या दनकौर रेलवे स्टेशन जाना पड़ता है। दोनों स्टेशनों की दूरी हाल्ट से करीब सात से आठ किलोमीटर है। जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अतुल भाटी व प्रदीप भाटी ने बताया कि हाल्ट पर पैसेंजर ट्रेनों के स्टॉप की मांग को लेकर क्षेत्र के ग्रामीण कई साल से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। कई बार धरना प्रदर्शन भी किया। चुनावी समय में जनप्रतिनिधियों ने उनकी मांग को पूरा कराने का हर बार आश्वासन दिया लेकिन, अब तक किसी भी ट्रेन का ठहराव नहीं हो सका। अब रेल मंत्री को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

-हाल्ट के जुड़े है यह गांव-

महेपा जागीर, रौनी सलौनी, फतेहपुर मकरंदपुर, अरनिया कमालपुर, सुनपेड़ा, आजमपुर हुसैनपुर, रमानी, बुर्ज, वैलाना, अलीपुरा, अमीपर बांगर, हिरनौटी आदि गांव हाल्ट से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर घनश्याम मीना ने कहा कि फतेहपुर-मकरंदपुर हाल्ट से सात पैसेंजर और छह एक्सप्रेस ट्रेन अप-डाउन में होकर गुजरती है। ट्रेनों का ठहराव मुख्यालय से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed