{"_id":"6a17226f344e23765b0930a6","slug":"demand-for-reconstruction-of-narora-rajghat-road-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-155764-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: नरौरा-राजघाट मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: नरौरा-राजघाट मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग
विज्ञापन
नरौरा। नरौरा से राजघाट तक जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर भाकियू सुनील के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक सीपी सिंह को ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिला अध्यक्ष विनोद यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में बताया कि नरौरा से राजघाट का करीब चार किलोमीटर का मार्ग वर्षों से क्षतिग्रस्त है।
सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण राहगीरों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहने के कारण यहां दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। विधायक सीपी सिंह ने सड़क निर्माण की प्रक्रिया जल्द पूरी कराकर निर्माण कराने की बात कही है। प्रतिनिधि मंडल में विशाल कश्यप, राजीव शर्मा, वासुदेव भारद्वाज, रामगोपाल, वीरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र केवट आदि शामिल रहे।