{"_id":"66a0054277e68f6f9c0eebb6","slug":"deed-of-plot-by-cheating-young-man-into-drinking-liquor-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-119186-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: धोखाधड़ी कर युवक को शराब पिला करा लिया प्लॉट का बैनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: धोखाधड़ी कर युवक को शराब पिला करा लिया प्लॉट का बैनामा
विज्ञापन
बुलंदशहर। खुर्जा निवासी एक युवक को शराब पिलाकर धोखाधड़ी से उसके प्लाॅट का बैनामा कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले में एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस पर एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
खुर्जा के मोहल्ला मुरारी नगर निवासी संजू कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उसका खुर्जा जंक्शन क्षेत्र में 50 गज का प्लाॅट है। प्लॉट चाहारदीवारी कराई हुई है। गत दिनों दिल्ली निवासी एक रिश्तेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित को झांसे में ले लिया। साथ ही पीड़ित को दावत देने के बहाने खुर्जा में ही एक दोस्त के कमरे पर ले जाकर शराब पिलाई। जब वह अधिक नशे में हो गया तो आरोपियों ने स्टांप पर उसके दस्तखत करा लिए। इसकी पीड़ित को जानकारी नहीं थी। आरोपियों ने जिस स्टांप पेपर पर दस्तखत कराए उस पर उन्होंने उसके प्लॉट की रजिस्ट्री करा ली है। गत दिनों पीड़ित को इस बाबत जानकारी हुई।
पीड़ित ने आरोपियों से विरोध किया तो आरोपियों ने उसे एक लाख रुपये देकर चुप रहने को कहा। पीड़ित के इंकार करने पर आरोपियों ने उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
-- -- -