फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Death of Inspector who was on PM's duty

Bulandshahar News: पीएम की ड्यूटी में आए दरोगा की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Death of Inspector who was on PM's duty
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। प्रधानमंत्री की जनसभा में ड्यूटी के लिए आए जनपद हापुड़ के देहात थाने के दरोगा की सिकंदराबाद में मौत हो गई। बुधवार रात कोहरे में उनकी कार डिवाईडर से टकरा गई थी। इस दौरान उन्हें नाक में चोट लगी थी। उपचार के बाद वह होटल चले गए थे। सुबह होटल के कमरे में वह मृत मिले। पुलिस ने होटल से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है।

हापुड़ देहात थाने के कांस्टेबल जोरावर सिंह और मोहित शर्मा ने बताया कि बुधवार को वह दरोगा रामपाल सिंह (55) के साथ पीएम ड्यूटी में चोला आए थे। रात में विश्राम के लिए वह चोला से कार से सिकंदराबाद में किसी होटल के लिए लौट रहे थे। रात्रि में कोहरा अधिक होने के कारण नेशनल हाईवे 34 पर गुर्जर चौक के पास उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें दरोगा रामपाल सिंह के नाक पर चोट लग गई और उनके नाक से खून बहने लगा। उन्हें पास के ही नवीन हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद कोई परेशानी नहीं होने के कारण वह सभी गुलावठी रोड स्थित एक होटल में चले गए। जहां पर रात्रि में सभी लोग सो गए। सुबह करीब सात बजे जब वह ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार होने लगे तो दरोगा रामपाल को आवाज लगाने के बाद भी वह नहीं उठे। जब उन्होंने देखा तो उनके शरीर में कोई हरकत नहीं थी। उन्होंने उन्हें उपचार के लिए फिर से नवीन हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि वह मूल रूप से जनपद मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र के गांव बिरालसी के निवासी थे। फिलहाल वह अपने परिवार के साथ सहारनपुर में रह रहे थे। पिछले 10 महीने से वह देहात थाने में तैनात थे। निरीक्षक ऋषिपाल सिंह ने बताया कि होटल की सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण के बारे में पता चल सकेगा। वहीं अस्पताल प्रबंधक अजीत सिंह ने बताया कि जब दरोगा रामपाल सिंह को अस्पताल लाया गया तो वह मृतक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed