{"_id":"5d545a538ebc3e6cfa3c091c","slug":"death-of-bike-rider-in-road-accident-bulandshahr-news-gbd1823891198","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
जिला फर्रुखाबाद के मेरापुर निवासी विजय (28) मोहननगर स्थित निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह सिहानीगेट थानाक्षेत्र में किराए केमकान में रहता था। 12 अगस्त की रात को वह नाइट शिफ्ट की ड्यूटी करने बाइक से जा रहा था। नए बस अड्डे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। राहगीर व स्थानीय लोग उसे एमएमजी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। नगर कोतवाल लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि दस्तावेजों के आधार पर शिनाख्त कर मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। आरोपी वाहन चालक तक पहुंचने के लिए शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।