फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Death of a young man living at his in-laws' house, case filed against wife and lover

Bulandshahar News: ससुराल में रह रहे युवक की मौत, पत्नी व प्रेमी के खिलाफ मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के शिवाली में ससुराल में रह रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पत्नी और उसके प्रेमी पर साजिशन हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस मामले को आत्महत्या बता रही है।
विज्ञापन

धमेड़ा अड्डा नई बस्ती निवासी अब्दुल्ला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनका भाई हामिद पिछले तीन वर्षों से अपनी ससुराल शिवाली में रह रहा था। अब्दुल्ला ने आरोप लगाया कि हामिद ने कुछ दिन पहले घर आकर बताया था कि वह पारिवारिक कलह से परेशान है। उसकी पत्नी अफसाना के शादी से पहले से ही दिलशाद नामक युवक से संबंध हैं।
विज्ञापन

हामिद ने इस संबंध में ससुराल पक्ष से शिकायत भी की थी। इसी विवाद के चलते दिलशाद ने हामिद को जान से मारने की धमकी दी थी। सोमवार को अफसाना ने फोन पर हामिद की मौत की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह अंतिम संस्कार के लिए शव को घर लाए तो उनकी गर्दन पर फंदे के निशान दिखाई दिए। हत्या का शक होने पर परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी अफसाना और दिलशाद के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Iप्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - राम करण सिंह, सीओ अनूपशहरI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed