{"_id":"670e9ce626a0a80eec0daab4","slug":"death-of-a-person-waiting-for-a-train-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-105532-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ट्रेन का इंतजार कर रहे व्यक्ति की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ट्रेन का इंतजार कर रहे व्यक्ति की गई जान
विज्ञापन
चोला। ट्रेन का इंतजार कर रहा व्यक्ति अचानक चक्कर खाकर नीचे गिर पड़ा, जब तक जीआरपी मौके पर पहुंची तो व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
जीआरपी खुर्जा जंक्शन प्रभारी मोनू कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह चोला रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर दो पर एक व्यक्ति के बेहोशी की हालत में पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी करने पर पता चला कि उक्त व्यक्ति दिल्ली जाने वाली ट्रेन के इंतजार में बैठा हुआ था और अचानक चक्कर आने के कारण वह गिरकर बेहोश हो गया। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद