फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dead body of drowned youth recovered in pond after 19 hours

Bulandshahar News: 19 घंटे बाद बरामद हुआ तालाब में डूबे युवक का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Dead body of drowned youth recovered in pond after 19 hours
राम सिंह की मौत के बाद गांव बैरल में रोते-बिलखते परिजन।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊंचागांव। जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बैरल में 30 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थिति बुधवार शाम को तालाब में डूब गया। तालाब की गहराई अधिक होने के कारण युवक का सुराग नहीं लग पाया है। बृहस्पतिवार सुबह गोताखोरों और ग्रामीणों ने युवक के शव को बाहर निकाला।

जहांगीराबाद की अमरगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव बैरल निवासी राम सिंह उर्फ कल्याण सिंह (30) बुधवार शाम अचानक कहीं चला गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने बताया कि कुछ ग्रामीणों का कहना था कि उन्होंने उसे शाम करीब चार बजे तालाब के किनारे देखा था। वहीं, कुछ ग्रामीणों का कहना था कि वह अचानक संदिग्ध परिस्थिति में तालाब में गिर गया। वहां मौजूद कुछ बच्चों ने युवक को तालाब में गिरते हुए देख शोर भी मचाया था। जानकारी होने पर परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर सर्च अभियान चलाया लेकिन, देर रात कोई सफलता नहीं मिली। तालाब की गहराई अधिक गहराई होने के कारण रेस्क्यू करने में परेशानी हुई। देर रात तालाब का पानी बाहर निकाला गया। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे गोताखोरों ने युवक के शव को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तालाब में युवक के डूबने की सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

तारबंदी होती तो बच जाती जान

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान एक वर्ष पूर्व गांव के तालाब की जेसीबी मशीन से सफाई कराई गई थी। सफाई के समय तालाब को करीब 35 फुट गहरा कर दिया गया था। पहले भी कई पशुओं की तालाब में गिरने से मौत हो चुकी है। ग्राम प्रधान से कई बार तालाब की तारबंदी कराने के लिए कहा गया था लेकिन, तारबंदी नहीं कराई गई। तालाब की तारबंदी की गई होती तो राम सिंह की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed