{"_id":"69a470ed92478bc4530007f6","slug":"dead-body-found-hanging-from-a-tree-under-suspicious-circumstances-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-149526-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला शव
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के गांव नगला आलमपुर में रविवार सुबह जंगल में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। शव की पहचान गांव के ही 50 वर्षीय भीमसेन के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
परिजनों ने बताया कि भीमसेन रविवार तड़के अपने घर से बिना बताए निकले थे। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी बीच, जंगल की ओर गए ग्रामीणों ने एक पेड़ पर फंदे से भीमसेन का शव लटका देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना उनके परिवार और थाना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची खानपुर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शुरुआती जांच में घटना के पीछे गृह क्लेश की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस अभी किसी भी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों पता चलेगा।