{"_id":"61a901ef42afb85cd638324a","slug":"dead-body-found-bulandshahr-news-gbd230357649","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला सिंचाई विभाग के चौकीदार का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला सिंचाई विभाग के चौकीदार का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे पर लटका मिला सिंचाई विभाग के चौकीदार का शव
डिबाई। कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर के निकट सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में चौकीदार के पद पर तैनात महेंद्र सिंह का शव बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और परिजनों को सूचना दी। हालांकि मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
दौलतपुर चौकी क्षेत्र दिल्ली-बंदायू हाईवे पर रामनगर के समीप स्थित सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में गांव उमरारा निवासी महेंद्र सिंह(45) चौकीदारी करता था। बताया गया कि बुधवार को भी वह नियमित रूप से ड्यूटी पर पहुंचा था। बृहस्पतिवार सुबह लोगों ने परिसर में उसका शव एक लोहे की रॉड से फंदे पर लटका हुआ देखा। उसके पांव भी जमीन से छू रहे थे। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और क्षेत्र में तफ्तीश की। सूचना पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए। सीओ वंदना शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।