{"_id":"6112b9278ebc3e2f6a134147","slug":"dead-body-found-bulandshahr-news-gbd223911743","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता सिक्योरिटी गार्ड का नहर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता सिक्योरिटी गार्ड का नहर में मिला शव
विज्ञापन
अजय का फाइल फोटो।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता सिक्योरिटी गार्ड का नहर में मिला शव
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन से लापता सिक्योरिटी गार्ड का शव सोमवार देर शाम वलीपुरा नहर में मिला। गार्ड गत 7 अगस्त से लापता था। परिजनों ने गार्ड की हत्या की आशंका जताई है।
मूलरूप से कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गंगेरूआ निवासी अजय (30) पुत्र बदलू पत्नी के साथ नगर की मानसरोवर कॉलोनी में किराए पर रहता था। अजय एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। बताया गया कि 7 अगस्त की सुबह अजय ड्यूटी पर गया था। शाम के वक्त उसकी पत्नी से बातचीत हुई कि कुछ देर में घर आ जाएगा। काफी देर तक उसके न आने पर परिजनों ने मोबाइल पर कॉल की, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ था। इसके बाद परिजनों ने आठ अगस्त को नगर कोतवाली में अजय की गुमशुदगी की तहरीर दी। नगर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर अजय की तलाश शुरू कर दी। सोमवार देर शाम कुछ लोगों ने वलीपुरा नहर में एक युवक का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला तो उसकी पहचान लापता अजय के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर परिजन भी रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। परिजनों द्वारा युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंके जाने की आशंका जताई गई है। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि शव फूला हुआ था। शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत की वजह डूबने से होना बताया गया है।
पुलिस प्रत्येक बिंदु पर जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
- संग्राम सिंह, सीओ सिटी