फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   DAP crisis

खाद के लिए मारामारी, पांच घंटे में बिक गए 300 कट्टे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
DAP crisis
सहकारी संघ के कार्यालय पर यूरिया लेने के लिए लाइन में लगे किसान। - फोटो : BULANDSHAHR
खाद के लिए मारामारी, पांच घंटे में बिक गए 300 कट्टे
विज्ञापन

गुलावठी। डीएपी के बाद अब यूरिया के लिए किसानों में मारामारी मची है। शनिवार को सहकारी संघ के कार्यालय पर पांच घंटे में ही 300 कट्टे बिक गए। कई किसानों को यूरिया नहीं मिला, जिस कारण उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। इस दौरान किसानों व कर्मचारियों के बीच नोकझोंक भी हुई।

शनिवार को नगर के पुराना बस स्टैंड स्थित सहकारी संघ के कार्यालय पर यूरिया खाद लेने के लिए सुबह से किसानों की भीड़ लगी रही। यूरिया के लिए लंबी कतार लग गई तथा मारामारी रही। किसान ओमप्रकाश, राजवीर सिंह, ओमवीर आदि का कहना है कि वह सुबह से यूरिया खाद लेने के लिए खड़े थे, परंतु उन्हें खाद नहीं मिला। उन्होंने बताया कि गेहूं की फसल सिंचाई के लिए तैयार है तथा अब फसल को यूरिया की जरूरत है। पहले डीएपी बड़ी मुश्किल से मिल रही थी, अब यूरिया के लिए भी मारामारी मची है। किसानों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। उधर, सहकारी संघ के प्रभारी अनिल त्यागी ने बताया कि शुक्रवार को एक गाड़ी में 300 यूरिया के कट्टे आये थे। शनिवार को पांच घंटे में ही 300 यूरिया के कट्टे बिक गये। एक किसान को अधिकतम चार कट्टे दिये गए। उन्होंने बताया कि जल्द ही और गाड़ी आने की संभावना है।
विज्ञापन

किसान बोले
सुबह से खड़े थे लाइन में
- गेहूं की फसल की बुवाई के समय डीएपी नहीं मिल रही थी, अब यूरिया के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वह सुबह से खड़े थे, परंतु यूरिया नहीं मिला।
- बाबू, चिड़ावक
पैदावार पर पड़ेगा असर
- गेहूं की सिंचाई का समय आ गया है। यूरिया न मिलने से गेहूं की पैदावार में कमी आएगी। अधिकारियों को किसानों की समस्या पर ध्यान देना चाहिए।
- चन्दर, गांव बहुपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed