{"_id":"577ea68f4f1c1bd2707fa5e6","slug":"current-death-of-a-worker-another-scorching","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से एक मजदूर की मौत, दूसरा झुलसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से एक मजदूर की मौत, दूसरा झुलसा
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Fri, 08 Jul 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
करंट से एक मजदूर की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलावठी रोड पर बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन मकान में लेंटर डालते वक्त सरिया पास से गुजर रही एचटी लाइन के संपर्क में आ गई। इससे प्रवाहित हुए करंट से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दूसरा झुलस गया। मृतक के परिजनों ने मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
गुलावठी रोड स्थित हीरालाल गढ़ी निवासी अजब सिंह का मकान बन रहा है। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे निर्माणाधीन मकान का लेंटर डालने के लिए सरिया बिछाने का काम शुरू हो गया। इसी दौरान रामलाल गढ़ी निवासी 32 वर्षीय मजदूर अनिल पुत्र गिरवर जब सरिया लेकर जा रहा था तो सरिया पास से गुजर रही एचटी की लाइन से छू गई।
विज्ञापन
अनिल और शेरू करंट की चपेट में आ गए। करीब पौने घंटे बाद हादसे की सूचना पाते ही अनिल के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले गए। जहां से उसे राजकीय अस्पताल रेफर कर दिया, मगर वहां डॉक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। करंट से शेरू भी झुलस गया है।
विज्ञापन
मृतक के भाई प्रेमपाल ने कहा कि यदि मकान मालिक सजग होता तो उसकी जान बच सकती थी। उसने मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया। बाद में अस्पताल पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर किसी तरह शांत कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
उधर मृतक अनिल की पत्नी रजनी, छह वर्षीय बेटा हर्ष और तीन वर्षीय अंकित का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।