{"_id":"693af8b00a49e856940c85d0","slug":"ct-scan-machine-is-out-of-order-for-two-days-patients-are-worried-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-110660-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दो दिन से सीटी स्कैन मशीन खराब, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दो दिन से सीटी स्कैन मशीन खराब, मरीज परेशान
विज्ञापन
खुर्जा। जटिया राजकीय चिकित्सालय में बीते दो दिन से सीटी स्कैन मशीन खराब है। ऐसे में जांच के लिए आने वाले मरीजों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। इससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही है।
जनपद बुलंदशहर में केवल खुर्जा के जटिया चिकित्सालय में ही निशुल्क सीटी स्कैन जांच की सुविधा है। ऐसे में जनपद के अलग-अलग सरकारी अस्पताल के मरीजों को जांच के लिए खुर्जा ही भेजा जाता है। इसी के चलते जटिया चिकित्सालय में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक औसतन 100 मरीजों की जांच होती है।
मरीज नवीन ने बताया कि उनके पैर में दर्द था तो चिकित्सक से जांच कराई, जिन्होंने पहले एक्स रे के लिए परामर्श किया। एक्स रे जांच में रिपोर्ट ठीक आई थी, जिसके बाद सीटी स्कैन के लिए परामर्श दिया गया।। बुधवार को जब जटिया चिकित्सालय में जांच कराने पहुंचे तो मशीन खराब बताया और अगले सप्ताह आने के लिए बोल दिया।
विज्ञापन
प्रभारी ने केंद्र के बाहर मशीन खराब होने का पर्चा भी चस्पा किया गया है, जिससे मरीज को पहले ही जानकारी मिल सके।
हर महीने मशीन में आ रही समस्या
मरीजों का कहना है कि हर महीने मशीन में तकनीकी खराबी आ जाती, जिसको ठीक करने के लिए अन्य प्रदेश से ही तकनीशियन या पुर्जे आते हैं। ऐसे में सात से आठ दिन तक जांच प्रभावित रहती है। दिसंबर माह के पहले सप्ताह में भी मशीन खराब रही। केवल तीन से चार दिन ही जांच हो सकी। बार-बार जांच बंद होने से मरीजों को काफी दिक्कत होती है। मजबूरी में मरीजों को निजी लैब में ही महंगे दाम पर जांच करानी पड़ती है।
मशीन में तकनीकी समस्या हो गई है, जिसके चलते जांच बंद की गई है। तकनीशियन को बुलाया गया है, जो मशीन की समस्या की जांच करेंगे। इसके बाद ही ठीक होगी। आगामी सोमवार तक ठीक होने की उम्मीद है। - अभिषेक सिंह, प्रभारी, सीटी स्कैन केंद्र