फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   CT scan and digital X-ray facilities will soon be available in the new building.

Bulandshahar News: नए भवन में जल्द मिलेगी सीटी स्कैन व डिजिटल एक्सरे की सुविधा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
CT scan and digital X-ray facilities will soon be available in the new building.
बुलंदशहर। गंभीर मरीजों को सीटी स्कैन कराने के लिए जिला मुख्यालय से 18 किमी दूर खुर्जा नहीं जाना पड़ेगा। कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज के नए चिकित्सालय भवन के ग्राउंड फ्लोर पर सीटी स्कैन मशीन का कार्य अंतिम चरण में हैं। वहीं, सीटी स्कैन के बराबर में डिजिटल एक्सरे की मशीन का कार्य भी अंतिम चरण में हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने माह के अंत तक दोनों सुविधाएं शुरू करने की बात कही है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर मेडिकल काॅलेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय में अभी भी कई सुविधाओं की कमी है। सड़क हादसों में घायल मरीजों का एमआरआई व सीटी स्कैन कराने की जरूरत पड़ती है। इसकी मशीनें अभी जिला मुख्यालय पर नहीं हैं। इससे मरीजों को हायर सेंटर रेफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालांकि शासन से पांच वर्ष पूर्व जिले को सीटी स्कैन की सुविधा मिल चुकी है। जिसे तत्कालीन स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने जिला चिकित्सालय की जगह खुर्जा जटिया चिकित्सालय पर लगवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटी स्कैन मशीन का शुभारंभ होने के बाद गंभीर मरीजों को निशुल्क सुविधा का लाभ मिल रहा है। लेकिन इसके लिए मरीजों को जिला चिकित्सालय से खुर्जा जाना पड़ रहा है। वहीं, कभी-कभी बिजली गुल या सर्वर डाउन की समस्या के चलते मरीजों को सीटी स्कैन कराने के लिए इंतजार करना पड़ जाता है। ऐसे में प्रतिदिन 50 से अधिक मरीज भटकने के लिए मजबूर हैं। मरीजों की परेशानियों को देखते हुए मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन मशीन का जल्द संचालन करवाने में प्राचार्य जुटे हुए हैं। सीटी स्कैन के साथ डिजिटल एक्सरे की भी सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके शुरू होने से मरीजों को लेकर दौड़ लगाने वाले परिजनों को काफी राहत मिलेगी।

--
कोट...
नए चिकित्सालय के ग्राउंड फ्लोर पर सीटी स्कैन व डिजिटल एक्सरे मशीन का कार्य अंतिम चरण में है। माह के समापन से पूर्व दोनों सुविधाएं शुरू करने के प्रयास किए जा रहे है। दोनों का संचालन शुरू होने से मरीज और तीमारदार दोनों को काफी राहत मिलेगी। - डॉ. संजय मिश्रा, कार्यवाहक प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed