फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Criminal arrested in encounter

Bulandshahar News: लिफ्ट देकर लूटने वाले दिन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। कार में लिफ्ट देकर सवारियों से लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों से कोतवाली देहात पुलिस की मंगलवार देर रात मुठभेड़ हुई। स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस की संयुक्त रूप से कार्रवाई के दौरान बदमाशों ने टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।

एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मंगलवार देर रात सूचना पर स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस ने भूड़ चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो कारों में सवार तीन संदिग्ध युवक आते नजर आए। दोनों कारों को रोकने का प्रयास किया तो चालक फरार होने का प्रयास करने लगे और अलीगढ़-गाजियाबाद हाइवे स्थित अडौली तिराहे से खुर्जा मार्ग की ओर कार लेकर फरार होने लगे। पीछा कर दोनों कार सवार को दोस्तपुर फ्लाइओवर पर घेर लिया गया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने टीमों पर फायरिंग कर दी इससे पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। जवाबी फायरिंग में कार सवार दो बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। टीम ने दोनों घायलों सहित तीन बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में बदमाशों की शिनाख्त अजय कुमार निवासी ग्राम बादशाहपुर पंचगई थाना खुर्जा देहात व रोहित कुमार निवासी मोहल्ला विकास नगर थाना खुर्जा नगर और जोगेंद्र तोमर निवासी ग्राम हामिदपुर थाना टप्पल जनपद अलीगढ़ बताया।
विज्ञापन

घायल बदमाश अजय और रोहित को जिला अस्पताल में प्रथम उपचार के बाद तीनों का चालान कर दिया गया है। बदमाशों ने लूट में प्रयुक्त दो कार, नकदी और अवैध असलाह बरामद किया है। स्वाट टीम प्रभारी मौ. असलम ने बताया कि घायल बदमाश रोहित के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई पूर्व में हो चुकी है और उस पर 26 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि अजय के खिलाफ आठ और जोगेंद्र के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed