{"_id":"586410b04f1c1b741aeed1fb","slug":"women-took-on-gun-point-robbery-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को गनप्वाइंट पर लेकर डकैती, एक को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं को गनप्वाइंट पर लेकर डकैती, एक को दबोचा
ब्यूरो, अमर उजाला/ खुर्जा
Updated Thu, 29 Dec 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के झमका गांव में गनप्वाइंट पर महिलाओं को बंधक बनाकर आधा दर्जन डकैतों ने लाखों के गहने व नकदी लूट ली। सबसे बड़ी बात यह रही कि महज दो किमी की दूरी पर स्थित कोतवाली से पुलिस को वारदात स्थल तक पहुंचने में एक घंटे लग गए।
विज्ञापन
हालांकि, ग्रामीणों ने पीछा कर एक डकैत को दबोच लिया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पकड़ा गया डकैत सत्यप्रकाश अलीगढ़ के थाना अकराबाद के क्रियावली गांव का रहने वाला है। झमका निवासी किसान वीरेंद्र ने बताया कि मंगलवार रात एक बजे आधा दर्जन बदमाश उनके घर की की दीवार फांदकर घुस आए और साली गजना, भतीजी पूनम और बबीता को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
इसके बाद डकैतों ने उनसे सोने के कुंडल, नकदी आदि कीमती सामान लूट लिए। चीख पुकार सुनकर वीरेंद्र के भाई राजकुमार दौड़े तो डकैतों ने उनपर गोली चला दी। गोली राजकुमार की कनपटी का छूकर निकल गई। जिसके चलते राजकुमार लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद डकैत पड़ोसी अरविंद के घर में घुस गए और परिवार को बंधक बनाकर दस हजार की नकदी, सोने-चांदी के कुंडल लूट लिए। सबसे बड़ी बात यह है कि कोतवाली से मात्र दो किमी की दूरी पर स्थित गांव झमका तक जाने के लिए पुलिस को एक घंटे लग गए।
इस दौरान शोर सुनकर जागे ग्रामीणों ने फायरिंग कर डकैतों का पीछा कर एक को दबोच लिया। मामले में एसएसआई महावीर सिंह ने बताया कि वादी राजकुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पकड़ा गया डकैत सत्यप्रकाश क्रियावली का रहने वाला है।
मोबाइल लूटकर भाग रहे किशोर को पकड़ा
नगर कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल छीनकर भाग रहे किशोर को पीड़ित ने पकड़ लिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। गांव दरियापुर निवासी दीपक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बुधवार दोपहर करीब दो बजे अपने भाई मनोज के साथ कोचिंग से पैदल घर जा रहा था।
नुमाइश ग्राउंड स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के पास मोबाइल पर परिचित की कॉल आ गई। वह पैदल ही भूड़ की तरफ बात करते हुए जा रहा था। तभी पीछे से बाइक पर दो लड़के आए। पीछे बैठे युवक ने मोबाइल छीन लिया और भागने लगे।
दीपक ने दौड़कर बाइक पकड़ ली। बाइक सवार ने बाइक दौड़ाई तो दीपक काफी दूर तक घिसटता हुआ चला गया। जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने बाइक पर पीछे बैठे युवक को पकड़ लिया। जबकि बाइक चला रहा युवक बाइक लेकर भाग गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी नाबालिग झपटमार को पकड़ लिया है। उसकी पहचान कोतवाली देहात के गांव कोलसेना निवासी के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह सरकारी स्कूल में पढ़ता है। नगर कोतवाल पोसीराम शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।