{"_id":"016d8ac6ec72cb1ae4e33a1c72f5f5a0","slug":"woman-qurreling-with-her-husband-s-clothes-off-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से झगड़ रही महिला के कपड़े फाड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति से झगड़ रही महिला के कपड़े फाड़े
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 28 Nov 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साठा में शुक्रवार रात पति-पत्नी के झगड़े से हो रहे शोर के चलते चार दबंगों ने पहुंचकर दंपति के साथ गाली-गलौंच शुरू कर दी।
विरोध करने पर महिला के कपड़े फाड़ डाले। फिर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने दो युवकों को नामजद कराया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात उसका पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान मोहल्ले के दो युवक दो साथियों के साथ पहुंचे और गाली-गलौंच शुरू कर दी।
मना करने पर आरोपियों ने मारपीट कर महिला के कपड़े फाड़ दिए। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मामले की जांच कराई जा रही है।
पत्नी से विवाद के बाद खाया जहर
नगर के मोहल्ला निवासी एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद जहर खा लिया। परिवार के लोगों ने आनन फानन में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। निजी अस्पताल के चिकित्सक दिनेशपाल सिंह ने बताया कि जहर खाने से युवक की हालत गंभीर थी। उपचार के बाद अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
परिजन घटना का कारण पत्नी से विवाद बता रहे थे।