{"_id":"572a24504f1c1b22175cd11e","slug":"uproar-in-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने घेरी कलक्ट्रेट पुलिस ने फटकारी लाठियां ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं ने घेरी कलक्ट्रेट पुलिस ने फटकारी लाठियां
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Wed, 04 May 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर बुधवार को हंगामे के दौरान पुलिसकर्मी को धक्का मारतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कुच्छैजा में अपहृत किशोरी की बरामदगी के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर जमकर हंगामा काटा। कुच्छैजा गांव की महिलाओं और पुरुषों ने पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं की पुलिस अफसरों के साथ खूब नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठियां भांजी। ग्रामीणों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर किशोरी को बरामद करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। बजरंग दल नेता हेमंत सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने डीएम दफ्तर के सामने पंचायत भी की।
विज्ञापन
बजरंग दल नेता हेमंत सिंह ने कहा कि घटना के बाद अब तक न तो किशोरी की बरामदगी हुई है और न आरोपियों की गिरफ्तारी। दूसरी ओर लाठियां भांजकर ग्रामीणों को डराया जा रहा है। पुलिस के रवैए के खिलाफ हिंदु समाज एकजुट होकर सड़कों पर उतरेगा। ग्रामीणों ने तत्काल कोतवाल रामसेन सिंह को हटाने की मांग की।
विज्ञापन
बीते माह 19 अप्रैल को हुई था किशोरी का अपहरण ः कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कुच्छैजा से 19 अप्रैल को डीएवी कालेज में परीक्षा देने जाते समय 17 साल की किशोरी का अपहरण कर लिया गया था।
दो मई को किशोरी के पिता ने आजाद पुत्र आफाक और नासिर पुत्र सरफू के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 504 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। अब तक किशोरी की बरामदगी पुलिस ने नहीं की है। ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
पुलिस कार्रवाई का भाजपा ने जताया विरोध
यमुनापुरम स्थित सांसद डॉ. भोला सिंह के आवास पर बैठक हुई। बैठक में कुच्छेजा की घटना को लेकर पुलिस कार्रवाई का विरोध जताया गया। भाजपा की क्षेत्रीय समिति के सदस्य प्रताप चौधरी ने कहा कि जिलेभर में रोजाना हिन्दू लड़कियों का अपहरण हो रहा है।
पुलिस कार्रवाई की जगह उल्टा पीड़ितों को प्रताड़ित कर रही है। बुधवार को कुच्छेजा के ग्रामीणों पर लाठीचार्ज करना पुलिस की गुंडागर्दी का सबूत है। भाजपा इसके खिलाफ जल्द ही रणनीति बनाकर आंदोलन चलाएगी। इस मौके पर सभासद ऋषिपाल सिंह, सुनील शर्मा, धर्म सिंह लोधी, देवेन्द्र प्रधान, रतन लाल, नेमपाल सिंह, कुलदीप चौधरी आदि रहे।
मामले में दो मई को एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। लड़की को भी जल्द बरामद कर लिया जाएगा। - पीयूष श्रीवास्तव, एसएसपी