फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two killed in two bikes

दो बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत

Sat, 25 Mar 2017 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 25 Mar 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
Two killed in two bikes
accident

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के धर्मपुर मार्ग के जरैना मोड़ पर शुक्रवार शाम आमने-सामने हुई बाइक भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो मासूम सहित एक महिला व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव लालनेर निवासी नानक चंद (26) पुत्र रामसिंह अपनी पत्नी सुनीता तथा पुत्र किशन (6) तथा पुत्री साधना (7) के साथ बाइक से अतरौली क्षेत्र में गांव वैमीपुर रिश्तेदारी से जा रहे थे।
विज्ञापन


दूसरी ओर से जहांगीराबाद थाना क्षेत्र गांव गहना कोठी निवासी रोहित (26) पुत्र किशन सिंह अपने साथी जगदीश पुत्र इंद्रजीत (50) के साथ ननसाल उदयपुर जा रहे थे। धर्मपुर चौकी क्षेत्र में गाव जरैना मौड़ पर आमने-सामने बाइक भिडंत में रोहित तथा नानक चंद की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि बाइक पर सवार जगदीश त्यागी (55) तथा सुनीता, बच्चे किशन व साधना  के चोटें आई है जिसमें गंभीर हालत में सीएचसी चिकित्सक ने जगदीश को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। विधायक डॉ.अनीता राजपूत व समाजसेवियों ने परिजनों को पहुंचकर सांत्वना दी।

सड़क हादसे में इमाम का परिवार घायल
सड़क दुर्घटना में नगर के जमा मस्जिद के इमाम का परिवार घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मूल रूप से मेरठ के गांव मवीमीरा के रहने वाले मौलाना आरिफ नगर की जमा मस्जिद में इमाम है। बताया कि शुक्रवार को उनके परिवार के लोग कार से मेरठ रिश्तेदारी में हुई मौत के दफीने में जा रहे थे।


गुलावठी रोड पर सनौटा नहर के आगे पीछे से आ रहे कार चालक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अनियंत्रित होकर उनकी कार आगे चल रही गाड़ी से टकरा गई। इसमें उनके पिता हाफिज महमूद खां (70 वर्ष), पत्नी निघत (35वर्ष), बेटी नफत (6 वर्ष) व चालक घायल हो गया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed