{"_id":"57b4b7514f1c1ba2506ebe24","slug":"two-bike-riders-drunk-trampled","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में दो बाइक सवारों को रौंदा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में दो बाइक सवारों को रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो /ऊंचागांव
Updated Thu, 18 Aug 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
शराब पीकर गाड़ी चलाना
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीराबाद से सामान लेकर लौट रहे दो बाइक सवारों को मंगलवार शाम पूठा गांव के निकट शराब के नशे में धुत कार चालक ने रौंद दिया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जमा लोगाें ने चालक को पकड़ कर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
मंगलवार शाम ऊंचागांव निवासी दीपक पुत्र सुभाष सिंह दिल्ली से आए अपने दोस्त राजेश के साथ जहांगीराबाद बाइक से सामान लेने गए थे। लौटते वक्त पूठा गांव के पास एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जमा हुए लोगों ने जब देखा कि चालक नशे में धुत है तो उन्होंने पकड़कर पीट दिया। वैन में चार लोग शराब पी रहे थे। लोगों के गुस्से को देख तीन लोग वैन से उतरकर भाग गए। पुलिस ने कार चालक नीरज पुत्र दिनेश निवासी नरसैना को हिरासत में ले लिया। घायलों में राजेश को डॉक्टरों ने सेंटर मेरठ रेफर किया है।
विज्ञापन