फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Trying to kidnap the student, scolding at the opposition

छात्रा को अगवा करने की कोशिश, विरोध पर धुनाई

Tue, 27 Jun 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 27 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Trying to kidnap the student, scolding at the opposition
डेमो फोटो

विज्ञापन

क्षेत्र के कस्बा वैर स्थित एक कोचिंग सेंटर पर युवती चचेरे भाई के साथ सेंटर पर पहुंची युवती को सिरफिरे और उसके दोस्तों ने घेर लिया। आरोपियों ने युवती के अपहरण की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया।

एक गांव निवासी युवती दिल्ली पुलिस के फिजिकल एग्जाम में पास होने के बाद लिखित परीक्षा की तैयारी कर रही है। वह वैर स्थित एक कोचिंग सेंटर में जाती है। 24 जून की दोपहर वह कोचिंग सेंटर के पिछले हिस्से में लगी टंकी पर पानी पीने गई थी। सेंटर पर कोचिंग करने आए एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी।
विज्ञापन


विरोध करते हुए युवती ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। कोचिंग सेंटर संचालक ने आरोपी युवक को वहां से भगा दिया। सिरफिरे आशिक का गुस्सा इस पर भी नहीं शांत नहीं हुआ। सोमवार दोपहर युवती अपने चचेरे भाई के साथ बाइक पर कोचिंग सेंटर पहुंची। तभी आरोपी युवक अपने 15-20 दोस्तों के साथ वहां पहुंचा और युवती को उठाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपी ने चचेरे भाई और युवती को बुरी तरह पीटा। युवती ने एसएसपी को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। युवती ने तीन नामजद और 15-20 अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ ककोड़ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट
 नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला के साथ डेढ़ माह पूर्व हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। भूड़ क्षेत्र की रहने वाली महिला ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि दो मई की दोपहर करीब 12 बजे वह अपने घर पर थी।

तभी हंसराज पुत्र ज्ञानी निवासी फिरोलपुर थाना भमूला पलवल, कल्वा निवासी धमरावली और त्रिलोक आए। तीनों आरोपी महिला को बहला-फुसलाकर कार में डालकर ले गए। आरोपियों ने गांव धमरावली के जंगल में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

आरोपियों ने उसके कानों के कुंडल और 840 रुपये लूट लिए और भाग गए। पीड़िता का आरोप है कि उसने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई तो दूर एफआईआर दर्ज तक नहीं की। एसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप और लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

किशोरी से गैंगरेप के चार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे
एक गांव निवासी किशोरी ने पुलिस को बताया था कि रविवार दोपहर वह शौच के लिए खेत पर गई थी। वहां तीन युवकों ने उसे खेत में खींच लिया और बारी-बारी से रेप किया। तीनों ने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी उसे लहूलुहान हालत में खेत में छोड़कर भाग गए।

उधर से निकल रही एक महिला किशोरी को सहारा देकर लाई और उसके घर पहुंचाया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। रविवार देर रात पुलिस ने चार आरोपी डालचंद उर्फ कलुवा, सोनू, मनीष और रोबिन को गिरफ्तार कर लिया।


जांच में पता चला कि एक आरोपी ने किशोरी के साथ कुछ दिन पहले छेड़छाड़ की थी। एसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी मनीष की पत्नी ने अपनी सास परसंदी देवी की गला रेतकर हत्या कर दी थी।  ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed