फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Truck crushes old man

ट्रक ने वृद्धा को कुचला लोगों ने किया हंगामा

Fri, 05 May 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Fri, 05 May 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Truck crushes old man
ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

गांव चरौरा में बहू के साथ दवाई लेने आई वृद्ध महिला की तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने जाम नहीं लगने दिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

गांव चरौरा निवासी आस मोहम्मद पुत्र बहादुर खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात करीब 9.30 बजे मां गुलशन (60) और पत्नी सुवेदा बेगम घर से गांव में मुख्य मार्ग के निकट मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने के लिए गईं थीं।
विज्ञापन


दोनों दवा लेकर घर लौट रही थीं, तभी अहार की तरफ से जहांगीराबाद की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने गुलशन को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम नहीं लगने दिया। एसपी देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed