फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Trainee Inspector tampering, hijacking

प्रशिक्षु दरोगा से छेड़छाड़, अपहरण की कोशिश

Sat, 09 Jul 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 09 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Trainee Inspector tampering, hijacking
क्राइम - फोटो : amar ujala

बुलंदशहर।  कोतवाली देहात क्षेत्र में चोला रोड पर बृहस्पतिवार रात प्रशिक्षु दरोगा के साथ बाइक सवार तीन युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। आरोपियों ने उसे अगवा की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का हाल ही में दरोगा के पद पर चयन हुआ है। वह इन दिनों में मेरठ में ट्रेनिंग कर रही है। दो दिन पहले वह दो दिन की छुट्टी लेकर गांव आई हुई थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह परिजनों के साथ कार से जेवर में रहने वाले परिचित के यहां शादी में शरीक होने गई थी। बृहस्पतिवार शाम सात बजे वह जेवर से बुलंदशहर के लिए लौट रही थी। तभी ककोड़ से बाइक सवार तीन युवकों ने उसकी कार का पीछा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने अश्लील इशारे करते हुए फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। आरोपियों ने चोला स्टेशन पार होेते ही ओवरटेक कर कार को रुकवा लिया। आरोपियों ने प्रशिक्षु दरोगा को बाइक पर बैठाने की कोशिश भी की। इसी बीच परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।


पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया। प्रशिक्षु दरोगा बिना तहरीर देकर अपने परिजनों के साथ घर चली गई। देहात कोतवाल रामसेन सिंह ने बताया कि असलम पुत्र मोहम्मद सईद, मोबीन पुत्र जाहिद और वसीम पुत्र कय्यूम निवासी बिरौंडी ताजपुर का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed