फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Tractor-trolley collided with the bike, brother killed

ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, जीजा की मौत

Mon, 23 Jan 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 23 Jan 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley collided with the bike, brother killed
Accident

विज्ञापन

स्याना-बीबी नगर रोड पर रविवार शाम ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत हो गई, जबकि साथ में बैठा उसका साला गंभीर घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। घायल को मेरठ ले जाया गया है।

स्याना के मौहल्ला सब्जी मंडी निवासी अनिल जाटव (30) अपने साले तेजवीर निवासी सिकंदरपुर थाना गढ़मुक्तेश्वर के साथ बाईक द्वारा खोड़ा कालोनी गाजियाबाद जा रहा था। इसी दौरान स्याना-बीबीनगर रोड पर काला आम थल इनायतपुर रोड की ओर से आ रहे गन्ने भरे ट्रैक्टर-ट्राली की बाइक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन


इस हादसे में बाइक सवार अनिल की मौत हो गई जबकि तेजवीर को भी गंभीर चोटें आईं। उसे इलाज के लिए मेरठ भेजा गया है। बताया जाता है कि दोनों युवक पुताई आदि मजदूरी का काम करने के लिए अपने घर स्याना से जा रहे थे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची व मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसों में 10 घायल
दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में 10 लोग घायल हो गए। दो घायलों को बुलंदशहर रेफर किया गया है। शनिवार सुबह खुर्जा से सवारी लेकर टैंपो गभाना जा रहा था। तभी वाजिदपुर गांव के पास पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में टैंपो सवार खालिद, शरताज, मुनेश, सुभाष और चालक हरिकिशन घायल हो गए।


वहीं, आरोपी चालक भाग गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने सुभाष और टैंपो चालक हरिकिशन को रेफर किया है। उधर, बिचौला गांव के पास बाइक को बचाने में टैंपो पलट गया। हादसे में यशपाल, विमला, राकेश, अर्पित, रोहित व मोहित समेत पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed