{"_id":"58b5afca4f1c1b0b5c830788","slug":"the-second-video-viral-hatred-accused-rihan-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नफरत का दूसरा वीडियो वायरल, आरोपी रिहान गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नफरत का दूसरा वीडियो वायरल, आरोपी रिहान गिरफ्तार
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Tue, 28 Feb 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
पहासू कस्बे में बुधवार को पुलिस बल के साथ गश्त करते सीओ विजयप्रकाश सिंह।
- फोटो : ब्यूरो
आपत्तिजनक वीडियो के माध्यम से गंगा-जमुनी संस्कृति को बिगाड़ने का नापाक प्रयास करने वाले रिहान को पुलिस ने बुलंदशहर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में था। पुलिस ने देर शाम आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
एसएसपी सोनिया सिंह ने बताया कि लोगों के आक्रोश को देखते हुए रिहान की गिरफ्तारी का ऑपरेशन पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था। फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है। अब रिहान को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि मंगलवार सुबह नफरत का एक और वीडियो शहर में वायरल हुआ था। इसमें रिहान एक युवक से चाकू के बल पर आपत्तिजनक वाक्य जबरन बुलवा रहा था। वीडियो वायरल होते ही एक बार फिर से पहासू में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस अब इस वीडियो में नजर आ रहे रिहान के बाकी साथियों को भी गिरफ्तार करने को दबिश दे रही है।
विज्ञापन