फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The ranseding took place in the killing of e-rickshaw driver

रंजिशन हुई थी ई-रिक्शा चालक की हत्या

Sat, 29 Apr 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 29 Apr 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
The ranseding took place in the killing of e-rickshaw driver
ई-‌रिक्शा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

क्षेत्र में बुधवार रात की गई ई-रिक्शा चालक की हत्या रंजिशन की गई थी। दो वर्ष पूर्व मृतक ने एक व्यक्ति का हाथ तोड़ दिया था। जिससे पिता व उसके दोनों पुत्र मृतक से रंजिश मानते थे। मौका मिलते ही तीनों ने लाठी डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है जबकि दो अभी फरार है।


नरसेना थाना क्षेत्र के गांव करयारी में बुधवार रात एक अविवाहित ई-रिक्शा चालक ननुआ पुत्र गरीबा की रंजिशन गांव के ही दो युवकों ने अपने पिता के साथ मिलकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने एक हत्यारोपी बंटी पुत्र राजेश निवासी करयारी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया।
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि मृतक ननुआ ने दो साल पहले झगड़े में पिता राजेश का हाथ तोड़ दिया था। बुधवार रात बंटी ने ननुआ के साथ शराब पी और उसे जंगल में ले गया। जंगल में भाई और पिता के साथ मिलकर ननुआ की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दो सगे भाई बंटी व जॉनी पुत्र राजेश एवं पिता राजेश पुत्र बालू निवासी करियारी के खिलाफ हत्या करने की रिपार्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि राजेश और जॉनी भागे हुए हैं। जबकि बंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed