{"_id":"586d28994f1c1b0f7815a2b3","slug":"the-current-uproar-over-the-death-of-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से मजदूर की मौत पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से मजदूर की मौत पर हंगामा
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Wed, 04 Jan 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
हंगामा के करने के दौरान अस्पताल पहुंची पुलिस।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉटरी फैक्ट्री में काम करने के दौरान करंट लगने से एक मजदूर झुलस गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से पुलिस के आने पर शव सौंपने की बात पर परिजनों ने हंगामा और तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
अस्पताल की ओर से पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी गई थी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ख्वेसज्ञान निवासी नईम (24) पुत्र अब्दुल रहीम पॉटरी फैक्ट्री में मजदूर था। परिजनों के मुताबिक, बुधवार को फैक्ट्री में काम करने की दौरान नईम को करंट लग गया। उसे नगर के निजी अस्पताल में ले जाया गया।
विज्ञापन
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि पुलिस आने के पहले अस्पताल प्रबंधन ने शव देने से मना कर दिया। इससे परिजनों को गुस्सा फूट गया। उन्होंने अस्पताल में हंगामा कर तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
हंगामें की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा कर मामला शांत कराया। अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी एसएम दुबे ने बताया कि परिजनों ने अस्पताल पहुंचते ही हंगामा और तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया था। उन्हें समझाकर शांत कराया गया। उधर, कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्र का कहना है कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है।