फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The canal was closed for six hours search campaign

छह घंटे नहर बंद कर चला सर्च अभियान

Sat, 27 Aug 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 27 Aug 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
The canal was closed for six hours search campaign
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

नहर में कार होने की सूचना मिलते लोअर गंगा कैनाल (एलजीसी) को छह घंटे बंद कर सर्च अभियान चला। सुबह करीब आठ बजे कार निकालने और तीन शव मिलने के बाद नहर में और लोगों बहने की आशंका चलते नहर का प्रवाह कम करने के लिए बैराज के सात फाटक डाउन किए गए। इस दौरान स्थानीय गोताखोरों ने करीब छह घंटे तक नहर में लोगों को तलाश किया।

विज्ञापन


नहर का प्रवाह इतना तेज था कि अपने गिरने के स्थान से कार करीब 30 मीटर बह गई थी। सुबह चार बजे जैसे नहर में कार गिरने की सूचना मिली तो पुलिस पहुंच गई। उस समय नहर का प्रवाह बहुत तेज था। अपने गिरने के जगह से कार करीब 30 मीटर आगे बह चुकी थी। साथ वह नहर में करीब 7 से आठ मीटर अंदर थी। ऐसे में कार निकालने की प्रयास में स्थानीय लोगों के साथ भी हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


नरौरा बैराज के एसडीओ राम किशन वर्मा ने बताया कि स्थानीय लोगो और पुलिस ने नहर में कार गिरने की सूचना दी थी। जानकारी होते ही एतियात के तौर करीब छह बजे एलजीसी को जाने वाले सभी सात फाटक बंद कर दिए गए। पानी का फ्लो थोड़ा कम होने के बाद लोगों को नहर मे  उतारा गया। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों और मल्लाहों ने करीब सवा आठ बजे रस्सों से बांदकर कार को निकाल लिया। कार बाहर आने के बाद ही पता चला कि उसमें तीन लोगो  की लाशें है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed