{"_id":"57e961234f1c1b7e5d57448c","slug":"that-the-police-would-not-take-action-on-acid-attacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर पुलिस करती कार्रवाई तो नहीं होता एसिड अटैक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समय पर पुलिस करती कार्रवाई तो नहीं होता एसिड अटैक
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Mon, 26 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
एसिड अटैक
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता पर तेजाब डालने की घटना पुलिस लापरवाही के चलते हुई है। छेड़छाड़ और रेप के मामले में पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई की होती तो उनका दुस्साहस इतना नहीं बढ़ता कि महिला पर एसिड अटैक किया जाता।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला की शिकायत पर तो रिपोर्ट ही दर्ज नहीं की थी, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की भी तो आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। कोतवाली देहात के एक गांव निवासी महिला के साथ तीन लोगों ने छह अगस्त 2016 को छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर उसको पीटा गया। आरोप है कि पुलिस ने शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
आरोपियों से मिलीभगत कर पुलिस ने पीड़िता के पति का ही शांतिभंग में चालान कर दिया था। इसके बाद आरोपियों में से एक सुरजीत ने नौ अगस्त को महिला के साथ रेप किया। इसकी शिकायत के बावजूद चौकी और थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
आरोपों को झूठा बताकर आरोपियों का ही साथ दिया। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। अदालत के आदेश पर दो सितंबर को बिजेंद्र व सुरजीत के खिलाफ एफआईआर तो दर्ज की गई, लेकिन गिरफ्तार नहीं किया। केस दर्ज होने के बाद से पीड़िता और उसके पति को आरोपी रोज धमका रहे थे।
आरोपियों ने चार दिन पहले पीड़िता को जिंदगी बर्बाद करने की धमकी भी दी थी। उन्होंने पुलिस लापरवाही का फायदा उठाकर रविवार रात महिला पर तेजाब फेंक दिया। अब पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है, लेकिन दो दिन बाद भी उनको गिरफ्तार नहीं किया गया है।
एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुरजीत, परमजीते, वीरपाल और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।