{"_id":"58d2c9ba4f1c1b996e1a27f5","slug":"suicide-was-a-failure-in-love-affair","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग में विफल होने पर की थी आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम प्रसंग में विफल होने पर की थी आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 23 Mar 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा द्वारा आत्महत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल भेजा है। पुलिस ने बताया कि छात्रा ने प्रेम प्रसंग में विफल रहने पर फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। वहीं पुलिस अभी छात्रा से रेप के मामले में रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि खानपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा को सकुशल बरामद करने में जुट गई थी। 19 को सुबह सूचना मिली कि छात्रा का शव जंगल में आम के बाग में पेड़ पर लटका हुआ है। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन
परिजनों द्वारा हत्या अथवा रेप की आशंका जाहिर की गई थी। लेकिन मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है, बल्कि गले में फंदा लगाकर लटकने (हैगिंग) के कारण मौत की पुष्टि हुई।
विज्ञापन