{"_id":"57c336424f1c1b4a38d50a9c","slug":"sp-leader-s-brother-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता के भाई की गोली मार कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेता के भाई की गोली मार कर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश के चलते सपा नेता के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे उन्हें घर से बुलाकर ले गए और बीहटा मार्ग पर क्रेशर के पास गोली मार कर भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वैरा फिरोजपुर गांव में योगेश त्यागी(38) रविवार दोपहर करीब तीन बजे अपने घर में खाना खा रहा था। इसी दौरान गांव का ही युवक अपने अन्य साथी के साथ योगेश के घर आया और उसे बुलाकर ले गया। बताया जाता है कि आरोपियों ने वैरा फिरोजपुर बीहटा मार्ग पर श्यौराज के क्रेशर के समीप योगेश को तीन गोलियां मारी और भाग गए।
विज्ञापन
दो गोलियां पीठ में और एक गोली गले में लगी। इससे योगेश की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक सपा के विधानसभा महासचिव नरेंद्र त्यागी उर्फ टीटन का छोटा भाई था। मृतक के घर हत्या की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक के भाई ने गांव निवासी शुभम उर्फ सोंटी समेत दो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल आरके शर्मा का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है।