{"_id":"57c5d1074f1c1b453b2cb40d","slug":"sheriff-s-wife-tried-to-rape-jewelery-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान की पत्नी से रेप की कोशिश, जेवर लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान की पत्नी से रेप की कोशिश, जेवर लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
पिता ने अपनी ही बेटी से किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान की पत्नी से तमंचे के बल पर रेप की कोशिश व लूटपाट के मामले में पुलिस के कार्रवाई न करने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। थाना पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। एसएसपी ने थानेदार को फटकार लगाते हुए कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
हाईवे पर मां-बेटी के साथ हुए गैंगरेप की वारदात के बाद जनपद पुलिस, गैंगरेप के प्रयास जैसे गंभीर मामलों को दबाने में लगी है। यदि पीड़ित अपनी आवाज न उठाए तो उसे न्याय न मिले। ऐसा ही मामला अहार थाना क्षेत्र में सामने आया है। थाना क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि सोमवार सुबह पत्नी खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी।
विज्ञापन
पत्नी को अकेला देखकर बढ़पुरा निवासी सोनू पुत्र ऋषि आया और तमंचे के बल पर कानों के कुंडल, गले की चेन, पैरों की पाजेब लूट ली। आरोप है कि सोनू ने तमंचे के बल पर रेप की कोशिश की। महिला ने शोर मचाया तो गांव के लोग आ गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन
प्रधान और ग्रामीणों का आरोप है कि जब वह तहरीर लेकर थाने गए तो एसओ अजब सिंह ने तहरीर फाड़ दी और रेप के प्रयास की बात हटाकर मनमाफिक तहरीर लिखवाई। पुलिस ने लूट की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन कार्रवाई भी नहीं की। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने आरोपी को नहर किनारे खेत में घेर लिया। सूचना पर पहुंची अहार पुलिस ने आरोपी को भगा दिया। एसएसपी अनीस अहमद अंसारी ने पीड़ितों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।