{"_id":"574079944f1c1b0014ac7725","slug":"she-entered-the-house-manipulating-threatening","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, धमकी दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, धमकी दी
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 21 May 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
युवती से छेड़छाड़
- फोटो : अमर उजाला
छतारी के एक मोहल्ले में पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग गया। पीड़ित युवती ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
मोहल्ला निवासी युवती शुक्रवार शाम को अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस का ही रहने वाला एक युवक घर में घुस गया और युवती से छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी युवक की हरकतें लगातार बढ़ती जा रही थीं। किसी को बताने पर युवक ने जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। उन्हें देखकर पकड़े जाने के भय से आरोपी वहां से भाग गया। परिजनों के घर पहुंचने पर युवती ने उन्हें आपबीती बताई। परिजनों के साथ थाने पहुंची युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन