फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Serial highway accident, two killed

हाईवे पर सीरियल एक्सीडेंट, दो की मौत

Thu, 13 Oct 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 13 Oct 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
Serial highway accident, two killed
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

अरनिया क्षेत्र में हाइवे पर चेकिंग बैरियर पर ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे आ रही टाट मैजिक उसमें भिड़ गई। जब तक किसी के कुछ समझ में आता पीछे आ रही रोडवेज बस भी टाटा मैजिक से टकरा गई। हादसे में टाटा मैजिक के चालक और हेल्पर की मौत हो गई। वहीं रोडवेज बस चालक समेत करीब एक दर्जन सवारियां घायल हो गईं।

  बुधवार रात करीब 12 बजे अरनिया थाना क्षेत्र में हाइवे स्थित पहावटी चेकपोस्ट पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने आते हुए एक ट्रक को बैरियर लगाकर अचानक रोका। अचानक ट्रक का ब्रेक लगने से पीछे चल रही मैजिक उसमें घुस गई। उसके पीछे आ रही रोडवेज बस भी मैजिक में भिड़ गई।
विज्ञापन


हादसे में जायसा गौतमबुद्ध नगर निवासी मैजिक चालक सतीस (22) पुत्र सतपाल, सिकंदराबाद निवासी मेहरपाल (59) पुत्र भजनलाल, रोडवेज बस सवार अलीगढ़ निवासी अमित, राजकुमार, अशोक, राजेन्द्र, कासगंज निवासी, संजय, राम निवास, हरिबाबू, बहोरीलाल समेत करीब एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


  हादसे के बाद सवारियों में चीखपुकार मच गई। उधर से गुजर रहे राहगीरों की मौके पर भीड़ लग गई। लोगों की मदद से घायलों को निकालकर उपचार के लिए अलीगढ़  भेजा गया। रास्ते में मैजिक चालक सतीश और हेल्पर मेहरपाल की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


हादसे में मेडिकल स्टोर संचालक की मौत
नरौरा-रामघाट मार्ग पर ग्राम निबाड़ी बांगर के पास बुधवार रात सड़क दुर्घटना में एक व्यापारी की मौत हो गई जबकि ममेरा भाई घायल हो गया। व्यापारी की मौत के शोक में नगर का बाजार भी पूर्णत: बंद रहा।

 नगर के सीआईएसएफ कालोनी गेट बाजार में श्रीजी मेडिकल स्टोर के संचालक अनुराग शर्मा उर्फ रानू पुत्र गोविंद प्रसाद शर्मा अपनी कार से अपने ममेरे भाई नितिन निवासी बुद्ध विहार थाना मंगोलपुरी, दिल्ली के साथ किसी कार्य से जरगवां जा रहे थे। गांव निबाड़ी बांगर के  निकट एक अनियंत्रित ट्रक ने कार को ओवर टेक कर ब्रेक लगा दिए।

जिससे कार ट्रक में घुस गई। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को एनएपीएस चिकित्सालय लेकर पहुंची। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने अलीगढ़ हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। हायर सेंटर पहुंचने के दौरान रास्ते में ही अनुराग शर्मा उर्फ रानू (32) ने दम तोड़ दिया।


घायल नितिन का अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। व्यापारी की मौत के शोक में नगर के व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। एसओ एचएन सिंह ने बताया कि मृतक के भाई अनूप शर्मा निवासी कर्मधर्म नरौरा की ओर से मामले में एनसीआर दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed