{"_id":"5766eecc4f1c1bd54511bc38","slug":"relatives-of-historysheeter-anni-left-their-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्नी के रिश्तेदार भी गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अन्नी के रिश्तेदार भी गायब
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिस्ट्रीशीटर अन्नी गुर्जर के नोएडा से फरार होने की जानकारी मिलते ही यहां गांव खनौदा में उसके रिश्तेदार भी गायब हो गए। उनकी तलाश में पहुंची पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ के बाद बैरंग लौट गई।
बता दे कि गत शुक्रवार को दादरी चेयरमैन पति विजय पंडित की हत्या के मामले में तारीख पर आया हिस्ट्रीशीटर अन्नी गुर्जर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। मामले में तीन पुलिसकर्मी सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
जैसे ही अन्नी के फरार होने की जानकारी गांव खनौदा पहुंची। वैसे ही उसके सगे संबंधी मौका पाकर गांव से फरार हो गये। देर रात पुलिस अन्नी की तलाश में गांव पहुंची। यदि पुलिस तत्काल गांव पहुंच जाती तो संबंधियों से पूछताछ कर लेती।
विज्ञापन
पता चला है कि अन्नी के भाई के साथ मिलकर गांव का ही एक संबंधी नेटवर्क चला रहा है और धमकी देकर रंगदारी वसूल रहा है। रंगदारी न देने पर हिस्ट्रीशीटर अन्नी गुर्जर के हमले का शिकार बनने से बचे मेडिकल स्टोर संचालक पंकज अग्रवाल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कोतवाल प्रभारी ने अब एक दरोगा के साथ दो पुलिस कर्मियों को तैनात किया है।