फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ration dealer sought extortion

राशन डीलर से मांगी रंगदारी

Sat, 24 Dec 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Sat, 24 Dec 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ration dealer sought extortion
रंगदारी - फोटो : ब्यूरो

कोतवाली देहात क्षेत्र के नीमखेड़ा गांव में चार लोगों ने राशन डीलर से सात हजार रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर आरोपियों ने राशन की दुकान सस्पेंड कराने की धमकी दी। जब राशन डीलर ने रुपये नहीं दिए तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


मामला एसपी सिटी के संज्ञान में आया तो पुलिस ने राशन डीलर की तहरीर पर एक नामजद समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। नीमखेड़ा के राशन डीलर प्रवीन पुत्र सुखवीर ने बताया कि पिछले कुछ माह से उसके पास कुलदीप सक्सेना और तीन अज्ञात लोग कार में आते थे। वह आए दिन रुपये की मांग करते थे।
विज्ञापन


कई बार उसने रुपये देकर इन लोगों को शांत कर दिया, लेकिन ये लोग नहीं माने। प्रवीन के मुताबिक कुलदीप सक्सेना और उसके साथी पिछले एक सप्ताह से सात हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। रुपये न देने पर राशन की दुकान सस्पेंड कराने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन धमकियों के चलते वह और उसका परिवार दहशत में है। पीड़ित का कहना है कि जब उसने रुपये देने से इंकार कर दिया तो आरोपियों ने उसे हत्या की धमकी दी। प्रवीन के मुताबिक, कुलदीप सक्सेना कुछ समय पहले तक ई-रिक्शा चलाता था लेकिन इस समय वह खुद को पत्रकार बताता है।

एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि कुलदीप सक्सेना समेत चार लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed