{"_id":"58d6bf3c4f1c1b61371a3727","slug":"print-on-iron-steel-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयरन-स्टील कंपनी पर छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आयरन-स्टील कंपनी पर छापा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 26 Mar 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
दो हजार का नकली नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले की एक आयरन-स्टील कंपनी पर वाणिज्य कर विभाग की टीम ने छापेमारी कर बड़ी टैक्स चोरी पकड़ी है। ज्वाइंट कमिश्नर के नेतृत्व में हुई छापेमारी में फैक्ट्री संचालक व्यापक स्तर पर कर अपवंचन बिक्री में लिप्त मिला। विभाग ने फैक्ट्री से दस्तावेज और एक लैपटॉप जब्त कर लिया है।
विभाग ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि टैक्स चोरी का यह आंकड़ा और भी अधिक बढ़ सकता है। वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर वीपी कटियान के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम ने सिकंदराबाद स्थित एक आयरन-स्टील कंपनी पर छापेमारी की। विभागीय टीम ने जब कंपनी की जांच शुरू की तो पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
संचालक द्वारा बड़े स्तर पर टैक्स चोरी की जा रही थी। माल की बिक्री कहीं और से दिखाई जा रही थी। कंपनी में स्टॉक भी दस्तावेजों में दर्शाए गए रिकॉर्ड से कहीं अधिक था। विभागीय टीम की शरुआती जांच में करीब पांच करोड़ रुपये की कर अपवंचन बिक्री सामने आई है। टीम ने दस्तावेज जब्त कर लिए हैं।
विज्ञापन
कंपनी का एक लैपटॉप भी जब्त कर लिया गया। विभागीय टीम द्वारा जब्त किए गए दस्तावेजों के आधार पर जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि जांच के बाद कर अपवंचन बिक्री का आंकड़ा और भी अधिक बढ़ सकता है।
सिकंदराबाद स्थित आयरन-स्टील कंपनी पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान व्यापक स्तर पर कर अपवंचन बिक्री पकड़ी गई। करीब पांच करोड़ की कर अपवंचन बिक्री का खुलासा हुआ है। जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। -वीपी कटियार, ज्वाइंट कमिश्नर, सेल्स टैक्स