फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Print on Iron-Steel Company

आयरन-स्टील कंपनी पर छापा

Sun, 26 Mar 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 26 Mar 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Print on Iron-Steel Company
दो हजार का नकली नोट

विज्ञापन

जिले की एक आयरन-स्टील कंपनी पर वाणिज्य कर विभाग की टीम ने छापेमारी कर बड़ी टैक्स चोरी पकड़ी है। ज्वाइंट कमिश्नर के नेतृत्व में हुई छापेमारी में फैक्ट्री संचालक व्यापक स्तर पर कर अपवंचन बिक्री में लिप्त मिला। विभाग ने फैक्ट्री से दस्तावेज और एक लैपटॉप जब्त कर लिया है।

विभाग ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि टैक्स चोरी का यह आंकड़ा और भी अधिक बढ़ सकता है। वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर वीपी कटियान के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम ने सिकंदराबाद स्थित एक आयरन-स्टील कंपनी पर छापेमारी की। विभागीय टीम ने जब कंपनी की जांच शुरू की तो पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन


संचालक द्वारा बड़े स्तर पर टैक्स चोरी की जा रही थी। माल की बिक्री कहीं और से दिखाई जा रही थी। कंपनी में स्टॉक भी दस्तावेजों में दर्शाए गए रिकॉर्ड से कहीं अधिक था।  विभागीय टीम की शरुआती जांच में करीब पांच करोड़ रुपये की कर अपवंचन बिक्री सामने आई है। टीम ने दस्तावेज जब्त कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी का एक लैपटॉप भी जब्त कर लिया गया। विभागीय टीम द्वारा जब्त किए गए दस्तावेजों के आधार पर जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि जांच के बाद कर अपवंचन बिक्री का आंकड़ा और भी अधिक बढ़ सकता है।


सिकंदराबाद स्थित आयरन-स्टील कंपनी पर छापेमारी की गई। छापेमारी    के दौरान व्यापक स्तर पर कर अपवंचन बिक्री पकड़ी गई। करीब पांच करोड़ की कर अपवंचन बिक्री का खुलासा हुआ है। जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। -वीपी कटियार, ज्वाइंट कमिश्नर,  सेल्स टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed