{"_id":"571d06b54f1c1bf9288b529d","slug":"policemen-tried-to-crush","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 24 Apr 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
का्रइम
- फोटो : अमर उजाला
वाहन तलाशी के दौरान रुकने का इशारा करने पर कार चालक ने पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की। पीछा करने पर कार सवारों ने पुलिस की गाड़ी को जोरदार साइड मारकर खाई में पलट दिया। संदिग्ध कार सवार स्याना की ओर भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों को गाड़ी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। रविवार को बीबीनगर पुलिस स्याना मार्ग पर केशौपुर सठला के पास वाहनों की तलाशी ले रही थी। तभी स्याना की ओर जा रही संदिग्ध कार को पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशारा किया तो अचानक चालक ने कार की रफ्तार बढ़ाकर पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की।
विज्ञापन
गनीमत रही की पुलिसकर्मियों ने खुद को बचा लिया और कार का पीछा करने लगे। दलीपगढ़ी गांव के मंदिर के पास कार चालक ने साइड मार दिया, जिससे पुलिसकर्मियों की जीप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने दौड़कर पुलिस कर्मियों सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह सहित चालक हरेंद्र सिंह, कांस्टेबल अजय कुमार व अरविंद कुमार को गाड़ी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर थाना प्रभारी निसार हुसैन मौके पर पहुंचे।
स्याना पुलिस ने सूचना मिलने पर कांबिंग कराई, लेकिन कार का कोई पता नही चला। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों का इलाज कराया जा रहा है। फरार गाड़ी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।