{"_id":"57b9fe3e4f1c1b8c63d4f5c2","slug":"police-searches-master-mined-of-illeagal-tradeof-arms","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर रिजवान की तलाश में पुलिस की दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शातिर रिजवान की तलाश में पुलिस की दबिश
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
हथियार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान से आई हथियारों की खेप संग पकडे़ गए खुर्जा निवासी दो भाइयों के बाद दिल्ली पुलिस अब तीसरे भाई शातिर रिजवान की तलाश में जाल बिछाना शुरू कर दिया है। पुलिस सूत्रों की माने तो शातिर रिजवान नेपाल भाग सकता है। दिल्ली पुलिस शातिर रिजवान को दबोचने के लिए खुर्जा की पुलिस से भी लगातार संपर्क बनाए हुए है।
गौरतलब हो कि नेपाल बार्डर के रास्ते पाक से आए हथियारों की खेप के साथ खुर्जा के सराय शेख तरीनान निवासी रेहान और कुर्बान दो भाइयों को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा था। इस दौरान एक भाई रिजवान फरार हो गया था। पकड़े गए दोनों भाइयों की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस ने खुर्जा आकर उसके घर पर छापेमारी कर हथियार बरामद किए थे और संदिग्धों को अपने साथ ले गई थी।
खुर्जा के मोहल्ला सरायशेख आलम तरीनान निवासी हथियार तस्कर रिजवान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पूरी जी जान लगा दी है। पुलिस की कई तेजतर्रार टीम शातिर रिजवान की तलाश में लगी हुई है। पुलिस के कुछ सूत्रों की माने तो शातिर रिजवान पुलिस को चकमा देकर नेपाल की तरफ भाग सकता है। इसलिए पुलिस की कई टीमों ने नेपाल और पाक बार्डर पर डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन
इसके अलावा रिजवान की लोकेशन ट्रेस करने के लिए दिल्ली पुलिस खुर्जा की पुलिस टीम से भी लगातार संपर्क में बनी हुई है। सीओ खुर्जा विजयप्रकाश ने बताया कि खुर्जा पुलिस अपने स्तर से भी रिजवान को तलाश करने में जुटी है। इस संबंध में उनसे भी उसके संबंध में जानकारियां मांगी जा रही हैं। रिजवान से जुडे़ लोगों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है।