फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   police ransacked homes to arrest culprits of stampede ,video viral on Social media

पुलिस के झूठ का वीडियो हुआ वायरल

Sun, 22 Nov 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 22 Nov 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
police  ransacked homes  to arrest culprits of stampede ,video viral  on Social media
शिकारपुर के मानपुर विस्फोट में मारे गए नितिन की मौत के विरोध के बाद पुलिसिया तांडव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन


वीडियो ने पुलिस अधिकारियों के झूठ की पोल खोलकर रख दी है। वीडियो में पुलिसकर्मी गाली-गलौंच करते हुए दरवाजे तोड़कर अंदर घुसते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है।


रविवार सुबह सोशल नेटवर्किंग साइड फेसबुक, व्हाट्सएप पर एक वीडियो वायरल हुआ। दो मिनट 18 सेकेंड की इस वीडियो में पुलिस के राजपत्रित अधिकारी समेत कुछ पुलिसकर्मी दिखाई दे रहे हैं।

वह बाहर से ताला पड़े दरवाजे को खुलवाने की कोशिश कर रहे हैं। दरवाजा न खुलने पर गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं। घर के अंदर से लोग पुलिस से रहम की भीख मांग रहे हैं।
विज्ञापन


जब दरवाजा नहीं खुला तो एक राजपत्रित अधिकारी आगे बढ़े और उनके आदेश पर एक पुलिसकर्मी ने कंधा मारकर दरवाजा ही तोड़ दिया। एक युवक को बाहर निकालकर उसके साथ गाली-गलौच की और उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम के बाद बवाल काटने वालों को पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश दी थी। किसी के घर में तोड़फोड़ नहीं की थी। जहां तक वीडियो की बात है वह कितनी सही और कितनी गलत है यह तो जांच के बाद ही कहा जा सकता है।

पंकज कुमार पांडेय-एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed