{"_id":"57657bb54f1c1b544311b8b6","slug":"police-havoc-on-the-old-man-to-give-bribes","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत नहीं देने पर वृद्ध पर टूटा दरोगा का कहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत नहीं देने पर वृद्ध पर टूटा दरोगा का कहर
अमर उजाला ब्यूरो/औरंगाबाद
Updated Sat, 18 Jun 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की पिटाई से बेहोश हुआ वृद्ध।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि विवाद में रिश्वत देने से इंकार करने पर दरोगा ने बुजुर्ग को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। परिजनों को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित पक्ष ने आरोपी दरोगा के खिलाफ एसएसपी से शिकायत करने की बात कही है। वहीं, आरोपी दरोगा आरोपों को निराधार बता रहे हैं।
विज्ञापन
जनौरा गांव निवासी कंछिद ने एसएसपी को बताया कि करीब 11 माह पूर्व रूपचंद ने अपनी जमीन का दो लाख 10 हजार रुपये में इकारनामा किया था। इकारनामा का समय पूरा होने पर कंछिद ने जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की लेकिन रूपचंद ने विरोध कर दिया। शुक्रवार को कंछिद ने रकम वापस मांगी तो दोनों के बीच मारपीट हो गई।
विज्ञापन
रूपचंद ने कंछिद के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस शुक्रवार शाम कंछिद को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पीड़ित कंछिद के अनुसार पुलिस ने मात्र 90 हजार रुपये में फैसला करा दिया। आरोप है कि दरोगा जसवीर सिंह ने फैसला कराने की एवज में कंछिद से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
विज्ञापन
कंछिद ने ऐसा करने से इंकार कर दिया तो गुस्साए दरोगा ने थाने में ही वृद्ध को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बाद में दरोगा ने पुलिसकर्मियों से बेहोश वृद्ध को उठवाकर थाने के बाहर फेंकवा दिया। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया।
आरोप है कि कोतवाल ने बेहोश वृद्ध को गाड़ी में डलवाकर उसे वहां से भेजकर ग्रामीणों को थाने से भगा दिया। बाद में ग्रामीणों ने वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मामला संज्ञान में है। दरोगा ने दोनों पक्षों का समझौता करा दिया था। अधिक गर्मी के कारण वृद्ध बेहोश हुआ है। वृद्ध को पीटा नहीं गया है।
- आरपी सिंह-कोतवाल औरंगाबाद