{"_id":"580e4ffd4f1c1b2f77bc2a6f","slug":"playfully-pushed-his-little-brother-big-brother-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल-खेल में छोटे भाई ने दिया धक्का, बड़े भाई की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेल-खेल में छोटे भाई ने दिया धक्का, बड़े भाई की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 24 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घर में खेल रहे छोटे भाई ने बड़े भाई को धक्का दे दिया और इससे बड़े भाई का सिर फट गया। मेरठ के अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। घटना से छोटा भाई और पूरा परिवार सदमे में है।
जानकारी के अनुसार स्याना के मोहल्ला चौधरीयान निवासी हरसत चौधरी ट्रक ड्राइवर है।
सोमवार दोपहर को उनके बेटे अरबाज और सहबाज घर पर पढ़ रहे थे। तभी छोटे भाई अरबाज ने खेल-खेल में बड़े भाई सहबाज (12) को धक्का दे दिया। सिर दीवार में लगने से सहबाज गंभीर रूप से घायल हो गया। बड़े भाई के सिर से खून निकलता देखकर छोटा भाई ने चिल्लाना शुरू कर दिया। तभी परिजन दौड़कर उस कमरे में पहुंचे और लहूलुहान सहबाज को लेकर अस्पताल को लेकर भागे।
विज्ञापन
गंभीर हालत को देखते हुए स्थानीय अस्पताल से सहबाज को मेरठ रेफरे कर दिया गया। परिजन घायल सहबाज को लेकर मेरठ और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई। बड़े भाई की मौत से छोटा भाई अभी तक सदमे में हैं। परिजन सहबाज के शव को लेकर स्याना लौट आए। जहां उसके शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन