फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   No hearing police, the young man got married without divorce

पुलिस ने नहीं की सुनवाई, युवक ने बिना तलाक दूसरी शादी रचाई

Tue, 21 Feb 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 21 Feb 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
No hearing police, the young man got married without divorce
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

 कोतवाली देहात पुलिस का एक और कारनामा सामने आया है। पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी करने वाले युवक का भूड़ चौकी पुलिस ने पूरा साथ दिया। शादी रुकवाने के लिए युवक की पत्नी पुलिस के आगे गिड़गिड़ाती रही, लेकिन उसकी एक न सुनी गई। पुलिस युवक की शादी होने तक महिला को गुमराह करमी रही।

पीड़िता ने भूड़ चौकी पुलिस की शिकायत एसपी सिटी से की है। एसपी सिटी ने भूड़ चौकी प्रभारी को जमकर फटकार लगाते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पहासू के गांव नगला जगत निवासी मिथलेश अपने पिता मदनलाल के साथ सोमवार दोपहर पुलिस आफिस पहुंची।
विज्ञापन


मिथलेश ने एसपी सिटी मान सिंह चौहान को दिए शिकायती पत्र में कहा कि तीन साल पहले उसकी शादी गांव काजमपुर देवली निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न करने लगे। कुछ माह पहले उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही थी। तीन दिन पहले मिथलेश को जानकारी हुई कि उसका पति दूसरी शादी कर रहा है। शनिवार दोपहर पीड़िता भूड़ चौकी पहुंची और पति की दूसरी शादी रुकवाने की मांग की।

घंटों गिड़गिड़ाने के बाद एक दरोगा और दो-तीन पुलिसकर्मी जांच को गांव पहुंचे। वहां शादी की तैयारियां चल रही थी। मिथलेश का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने बंद कमरे में उसके पति व अन्य आरोपियों से बातचीत की और बिना कार्रवाई किए लौट आए। इसके बाद महिला के पति ने उसी दिन 18 फरवरी को दूसरी शादी कर ली। उसे अभी तक तलाक नहीं दिया गया है।


पीड़िता ने भूड़ चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी सिटी से शिकायत की। महिला के अनुसार पुलिस उसको गुमराह करती रही कि पहले शादी होने दो, तभी कार्रवाई की जाएगी। पुलिसकर्मियों ने महिला का मजाक भी उड़ाया, जिससे वह खुद को लज्जित महसूस करती रही।

एसपी सिटी ने पीड़िता की बात सुनने के बाद भूड़ चौकी इंचार्ज को फोन पर जमकर फटकार लगाई। साथ ही चौकी प्रभारी के खिलाफ जांच के आदेश दिए। उन्होंने पीड़िता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। एसपी सिटी ने बताया कि जांच के बाद दोषी पुलिसकर्मियों और आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पिता ने बयान देने का बनाया दबाव, बेटी ने फिर पीटा
परिजनों के अगवा करने के आरोपी बताए जा रहे युवकों के खिलाफ बयान देने का दबाव बनाने पर बेटी ने कोतवाली के गेट पर पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट होता देख पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दोनों को अलग कर मामले को शांत किया।

रविवार को भी बेटी ने आरोपी बनाए गए युवकों के खिलाफ बयान देने के लिए  कहने पर पिता को कोतवाली में ही थप्पड़ जड़ दिया था। युवती के परिजनों से खतरा बताने की शिकायत पर पुलिस उसके मजिस्ट्रेटी बयान कराने की तैयारी कर रही है।

बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के गांव आढा निवासी युवक ने गांव के ही लड़कों पर साथियों के साथ मिलकर कार से उसकी छोटी बहन को अगवा करने का आरोप लगाया था। शनिवार को युवती के परिजनों ने कोतवाली में नामजद तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो अगवा बताए जाने वाली युवती रविवार सुबह करीब कोतवाली पहुंच गई थी।

उसने परिजनों के अगवा करने के आरोप को सिरे से नकार दिया। परिवार के लोगों द्वारा आरोपी बनाए युवकों के खिलाफ बयान देने के लिए कहने पर हुई कहासुनी में उसने कोतवाली में पुलिस के सामने ही पिता को थप्पड़ मार दिया। घटना से चौकी पुलिस ने दोनों को अलग कर मामले को शांत किया। इसके बाद युवती रात में कोतवाली में ही रही थी।


बेटी की रजामंदी के बाद पुलिस ने बेटी को परिवार के लोगों के सुपुर्द कर दिया।  पिता के दबाव से खिन्न बेटी ने कोतवाली के गेट पर पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि मारपीट के बाद बेटी ने खतरा बताते हुए परिवार के लोगों के साथ जाने से इनकार कर दिया। उसकी शिकायत के आधार पर मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed