फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   MLA's car was found in the cache

विधायक की कार में मिला कैश

Sun, 05 Feb 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 05 Feb 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
MLA's car was found in the cache
राजनी‌ति - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

क्षेत्र के गांव एत्मादसराय में सदर सीट से बसपा प्रत्याशी हाजी अलीम खान की कार में 2.20 लाख रुपये मिले। सूचना पर एसपी सिटी और देहात कोतवाल पहुंच गए। बसपा प्रत्याशी के मुताबिक, दो लाख रुपये लोगों से मिले चंदे के हैं। पुलिस बसपा प्रत्याशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

पुलिस को विधायक समर्थकों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान पुलिस से उनकी जमकर नोंकझोंक हुई। बसपा विधायक हाजी अलीम खान सदर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। रविवार शाम करीब 5.30 बजे गांव एत्मादसराय में उनके भाई हाजी यूनुस साथ थे। पुलिस को सूचना मिली कि अलीम की कार में मोटी रकम रखी है।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने उनकी गाड़ियों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक गाड़ी में रखे प्लास्टिक के डिब्बे से करीब 2.20 लाख रुपये मिले। रुपये मिलते ही अलीम समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तनाव को देखते हुए एसपी सिटी मान सिंह चौहान अर्द्धसैनिक बलों के साथ मौके पर पहुंचे।

विधायक ने एसपी सिटी को बताया कि यह रुपया चंदा का है। एसपी सिटी ने बताया कि बसपा     प्रत्याशी से जब जांच के लिए रुपये      मांगे तो उन्होंने रुपये देने से इनकार कर दिया। एसपी सिटी ने बताया कि बसपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के तहत एफआईआर की तैयारी की जा रही है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed