फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Mayank was killed by shooters hired by his fiancee's father.

गर्लफ्रेंड के पिता ने शूटरों से कराई थी मयंक की हत्या

Fri, 11 Dec 2015 11:05 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 11 Dec 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
Mayank was killed by shooters hired by his fiancee's father.
बीटेक छात्र मयंक हत्याकांड ऑनर किलिंग का मामला निकला है। गर्लफ्रेंड के ‘डॉक्टर’ पिता निर्देश और शूटर सलमान को गिरफ्तार कर पुलिस ने शुक्रवार को वारदात का खुलासा किया।
विज्ञापन



इनसे वारदात में इस्तेमाल तमंचा बरामद किया है। दूसरा शूटर वकील भागा हुआ है। पुलिस का दावा है कि गर्लफ्रेंड के पिता ने सुपारी देकर शूटरों से हत्या करवाई थी।
विज्ञापन




एसओ विजयनगर सुरेंद्र यादव ने बताया कि मयंक से बेटी का अफेयर होने की वजह से निर्देश उससे रंजिश रखता था। मयंक के  मुंह में रिवाल्वर डालकर उसे हत्या की धमकी भी करीब एक साल पहले दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मयंक और उसकी गर्लफ्रेंड मिलते थे, इसका पता निर्देश को चला तो उसने मयंक की हत्या की प्लानिंग कर ली। 13 नंवबर को मयंक घर से चला तो वहीं से उसकी रेकी की गई।


निर्देश को शक था कि मयंक उसकी बेटी से मिलने जा रहा है। प्रताप विहार में मयंक गर्लफ्रेंड  से मिला। दो शूटरों सलमान निवासी कैलाभट्टा और वकील से निर्र्देश ने मयंक की हत्या करवा दी।

गर्लफ्रेंड को क्लीन चिट
मयंक की गर्लफ्रें ड को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है। मयंक की हत्या में उसका कोई रोल नहीं है। एसपी सिटी ने बताया कि मयंक की हत्या की साजिश के बारे में ‘डॉक्टर’ ने बेटी को कुछ नहीं बताया था।


बता दें कि गर्लफ्रेंड कोटा से एमबीबीएस की कोचिंग कर रही है, वह घर से कोटा जाने के लिए निकली थी। मयंक से मिलने के लिए मयंक की चाची की घर आई थी, जहां से दोनाें घूमने गए थे।


परिजन संतुष्ट
वारदात का खुलासा होने से मयंक के परिजन संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार करे। परिजनों का कहना है कि बेटे के हत्यारोपियों को सजा दिलाने के लिए अब वह कोर्ट में केस लडे़ंगे।



शूटरों से सीधे संपर्क में नहीं था निर्देश
मयंक की हत्या के लिए प्लानिंग इतनी जबरदस्त की गई कि पुलिस भी उलझ गई। निर्देश ने शूटरों से सीधे संपर्क नहीं किया, जिससे पुलिस उस तक न पहुंच सके।



एसपी सिटी का कहना है कि जहांगीराबाद के ही दो लोगों पर शक है कि उन्होंने ही निर्देश के  कहने पर वकील से संपर्क किया और वारदात को अंजाम दिया गया।


वकील भागा हुआ है, उसके पकड़े जाने पर कई और खुलासे होंगे। शूटरों को सुपारी की रकम कितनी दी गई, यह भी साफ नहीं हुआ है।

सलमान पहले भी जा चुका है जेल
पुलिस का कहना है कि सलमान पहले भी जेल जा चुका है। उस पर हत्या का आरोप था। उधर, मयंक की गर्र्लफ्रेंड के पिता पर भी जहांगीराबाद में आपराधिक मामले दर्ज हैं। दूसरा शूटर वकील भी जेल जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed